रामनगरिया गंगा स्नान के दौरान तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत
फर्रुखाबाद ‘मेला श्री राम नगरिया’ में कल्पवास कर रही हरदोई निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गंगा स्नान के दौरान अचानक गिर जाने और तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदोई के लखनौर गाँव की निवासी निर्मला 65 वर्षीय अपनी बहन उर्मिला और अन्य परिजनों के साथ पिछले 6 वर्षों से लगातार कल्पवास के लिए फर्रुखाबाद आ रही थीं। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह गंगा स्नान के लिए उतरीं, तो पानी के अत्यधिक ठंडे होने के कारण वह अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ीं। घाट पर मौजूद अन्य महिलाओं ने उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाला।
परिजनों ने बताया कि कड़ाके की सर्दी लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें आनन-फानन में ऑटो के जरिए लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ‘हायर सेंटर’ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोपहर करीब 1:00 बजे निर्मला ने दम तोड़ दिया।
एम्बुलेंस की नहीं थी जानकारी
इस घटना ने मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता पर भी सवाल खड़े किए हैं। मृतका के परिजनों और साथ आए लोगों ने बताया कि उन्हें घाट पर तैनात एम्बुलेंस सेवा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यदि उन्हें एम्बुलेंस की उपलब्धता का पता होता, तो शायद महिला को समय पर और बेहतर प्राथमिक सहायता मिल सकती थी। जानकारी के अभाव में उन्हें ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़
गौरतलब है कि इन दिनों पांचाल घाट पर ‘मेला श्री राम नगरिया’ लगा हुआ है, जहाँ हजारों की संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु कल्पवास नदी तट पर रहकर आध्यात्मिक साधना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से धूप खिलने के बावजूद सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे गंगा का जल बेहद ठंडा बना हुआ है।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 