लता जी के सुरों में सजी शाम कोरबा के भव्य देवांगन बने स्वर्णिम विजेता स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन की गायन प्रतियोगिता में नई आवाज़ों का उदय
मुंबई (अनिल बेदाग) : रायपुर के सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के सभागार में सुरों की एक भावनात्मक और यादगार शाम सजी, जब स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित गायन प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने लता मंगेशकर के अमर गीतों को अपनी आवाज़ दी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए 457 प्रतियोगियों में से कठिन चयन प्रक्रिया के बाद 20 प्रतिभागियों ने अंतिम मंच पर अपनी गायकी से निर्णायकों और श्रोताओं का दिल जीत लिया।
अंततः कोरबा के भव्य देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी, जबकि रांची की सोनम पाठक दूसरे और जगदलपुर की प्रथा दुबे तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में देश के प्रतिष्ठित संगीतज्ञ शामिल थे, जिनके मार्गदर्शन ने प्रतियोगिता को ऊँचा स्तर दिया।
विजेताओं को 6 फरवरी 2026 को लता जी की पुण्यतिथि पर संगीतकार उत्तम सिंह के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन लता जी की संगीत विरासत को सजीव श्रद्धांजलि बनकर उभरा।

मेघालय की खुशबू से महका मुंबई मुंबई में सजा मसालों का महाकुंभ
आशु सहगल की नई पहचान बनेगा ‘अरे झुमका बाली रे’ आशु सहगल का ‘अरे झुमका बाली रे’ से धमाकेदार आगाज़ ‘अरे झुमका बाली रे’ से आशु सहगल की नई उड़ान
मुंबई में गूंजा गिफ्टिंग और स्टेशनरी का महाकुंभ गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो और पेपरवर्ल्ड ने बढ़ाई बाजार की रौनक
251 दुल्हनों के चेहरे पर मुस्कान लाई उर्वशी रौतेला 251 दुल्हनों का सहारा बनी उर्वशी रौतेला
16 करोड़ का हीरों जड़ा केक! उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर रचा लग्ज़री का नया इतिहास , अपने बर्थडे पर उर्वशी रौतेला ने काटा 16 करोड़ का डायमंड केक
सितारों की चमक में नहाया कर्जत: फैज़ल और सारा ने किया नीलकंठ वैली का शुभारंभ 