स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित
कानपुर नगर, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, कानपुर मण्डल द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 को विभाग के शताब्दी वर्ष (1926–2026) के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम महिला इण्टर कॉलेज, सिविल लाइन्स, कानपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो संस्था की प्रधानाचार्य प्रीति तिवारी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शताब्दी वर्ष के क्रम में मण्डल कार्यालय, कानपुर के परिसर में विभाग के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, प्रमुख उपलब्धियों, वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका, भविष्य की चुनौतियों तथा ऑडिट की प्रासंगिकता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इसके अतिरिक्त, शताब्दी वर्ष के अवसर पर आई.एम.ए. कानपुर नगर के सहयोग से विभाग के 07 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने अपने 100 वर्षों की यात्रा में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष विभाग के लिए आत्ममंथन के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने का अवसर भी है।
शताब्दी वर्ष के समस्त कार्यक्रमों में उपनिदेशक आकांक्षा गुप्ता सहित मण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 