नगीना सांसद चंद्रशेखर ने एसआईआर पर लगायें सीएम पर गंभीर आरोप
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आजद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि एसआईआर को लेकर हमसे ज्यादा तो मुख्यमंत्री चिंतित हैं। वो कह रहे हैं कि चार करोड़ वोट कटे हैं। ये उन्हें कैसे पता कि कितने वोट कटे और किन लोगों के वोट कटे।ये डिटेल उनके पास कैसे पहुंची क्या चुनाव आयोग राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने लगा है। ये लोग कमजोर वर्ग के लोगों का वोट काट कर राज करना चाहते हैं। मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे घाटमपुर तहसील के पालपुर गांव में रविवार को बंधुता दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शामिल होने पहुंचे उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग जुटे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारा और संविधानिक अधिकारों पर चर्चा किए जाने की बात आयोजकों द्वारा कही गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर दो ट्रक पीएसी के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 