गौर हरि सिंघानिया इंस्टिट्यूट कानपुर में साहित्य, संगीत, कला और विचारों का महोत्सव
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गौर हरि सिंघानिया इंस्टिट्यूट कानपुर में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की जानी-मानी साहित्यिक और सांस्कृतिक हस्तियां शिरकत करेंगी।यह फेस्टिवल 20 और 21 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें साहित्य, सिनेमा, संगीत, इतिहास और समकालीन मुद्दों पर आधारित कई अहम सत्र होंगे। पहले दिन दोपहर 1:30 बजे प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के जीवन पर आधारित फिल्म इन सर्च ऑफ साउंड का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अभिनेता जीशान अय्यूब के साथ उनकी अभिनय यात्रा पर संवाद होगा।शाम को फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन का समापन प्रसिद्ध संगीतकार शांतनु मोइत्रा की संगीतमय शाम से होगा।
दूसरे दिन युवाओं और स्थानीय लेखकों को मंच देने के लिए ओपन माइक सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही डिमेंशिया विषय पर बनी फिल्म धुंधली यादें का प्रदर्शन और बिहाइंड द बिग स्क्रीन पुस्तक का विमोचन भी होगा। इस वर्ष फेस्टिवल की थीम ‘इंडियन आर्ट’ रखी गई है। आयोजन में आर्ट, फोटोग्राफी, फूड और अन्य स्टॉल भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 