महाराष्ट्र से चलकर साईं दरबार बिठूर पहुँची चरण पादुका, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बिठूर के साईं मंदिर के लिए पहला और ऐतिहासिक पल, भक्ति और आस्था का भव्य संगम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महाराष्ट्र से चलकर साईं दरबार बिठूर में साईं बाबा की पावन चरण पादुका का आगमन हुआ। चरण पादुका के पहुँचते ही साईं दरबार भक्तों की अपार भीड़ से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ चरण पादुका के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह अवसर मिथुन राशि के साईं मंदिर के लिए पहला और अभूतपूर्व पल रहा, जिसे लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। चरण पादुका के दर्शन हेतु सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जय साईं राम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन किए। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन के वातावरण से ओतप्रोत रहा। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सेवाभावी कार्यकर्ताओं और आयोजकों की सक्रिय भूमिका रही।
चरण पादुका के आगमन के अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक सुरेंद्र मैथानी तथा विधायक महेश त्रिवेदी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम प्रमुख कविता कोटवानी के नेतृत्व में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में कविता कोटवानी कपूर वीके मिश्रा, विनोद कुमार त्रिपाठी, ईशा मल्होत्रा, सतनाम कौर, नरुला सनी गुप्ता तथा मुकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने साईं बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
चरण पादुका के इस पावन आगमन ने बिठूर के साईं दरबार को आस्था का प्रमुख केंद्र बना दिया, जिसे श्रद्धालु लंबे समय तक स्मरणीय मान रहे हैं।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 