विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बनाया रिकॉर्ड 53 गंभीर मरीजों को दिलाई ₹57 लाख की आर्थिक मदद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गरीबों और जरूरतमंदों की जान बचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए, मानवीय सेवा का एक और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है अपने दूसरे कार्यकाल में, विधायक मैथानी ने लगातार 22वीं बार अथक प्रयास करते हुए, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 53 गरीब मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से बड़ी आर्थिक सहायता दिलाई है विधायक मैथानी के निरंतर प्रयासों से इन 53 मरीजों के लिए मुख्यमंत्री से समय पर कुल ₹57 लाख 09 हजार (₹ 57,09,000/-) की राशि जारी करवाई गई विधायक मैथानी ने कहा कि उनका लक्ष्य किसी भी मजबूर गरीब की जान बचाने में प्राथमिकता से उसकी मेडिकल आर्थिक सहायता करना है। उन्होंने कहा, “पैसे के अभाव में किसी की जान न जाए, इसका प्रयास करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है “उन्होंने इस सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और यह पुनीत कार्य निरंतर जारी रखने का दृढ़ संकल्प जताया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 