भगतसिंह नगर में 17 लाख की लागत से डलेगी इंटरलॉकिंग सड़क पालिकाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। नगर के भगतसिंह नगर वार्ड नंबर 4 में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शनिवार को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधिविधान से भूमि पूजन किया। यह सड़क मुन्ना के घर से बसीम के मकान तक बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग 220 मीटर और चौड़ाई 10 फीट होगी। भूमि पूजन के दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कस्बे की प्रत्येक गली तक विकास की किरण पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इस दौरान वार्ड सभासद डॉ. आवेश कुमार जाटव, कडू मामा, जाहिद सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

तहसील परिसर में काम करने आए बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत, मौत लोगों ने एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
एट पुलिस ने तमंचा, बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
कोंच में कूड़ा करकड़ जलाकर आग तापते राहगीर व दुकानदार
कोच में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू – एक घंटे की देरी से पहुंची दमकल की गाड़ियां
महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की जयंती मे निकली शोभायात्रा , शोभा यात्रा में महाराजा खेत सिंह के शौर्य और पराक्रम का दिया गया संदेश
राम कलेवा में भक्ति में सराबोर रही महिलाएं सिंहवाहिनी मंदिर में हुआ राम कलेवा का आयोजन 