सीएसजेएमयू, कानपुर में मानवाधिकार दिवस पर अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन सेंटर ऑफ़ एकेडेमिक्स के कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया गया यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ़ लीगल स्टडीज़, विधि विभाग के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षाविदों ने मानवाधिकारों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संसाधन व्यक्ति डॉ. बीडी. पांडे, जेल अधीक्षक, ज़िला कारागार कानपुर नगर थे व अध्यक्षता प्रोफ़ेसर सुधीर कुमार अवस्थी, निदेशक एवं प्रो-वीसी, सीएसजेएमयू ने की प्रोफ़ेसर अवस्थी ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. पांडे एवं श्री बाजपेयी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने मानवाधिकारों के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घृणा अपराध से होनी चाहिए, अपराधी से नहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा, लिंग अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव अनुचित है उन्होंने मानव मूल्य आधारित पाठ्यक्रमों के समावेशन तथा न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विधिक सहायता कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए डॉ. बीडी पांडे ने मानवाधिकारों की उत्पत्ति, सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा (यूडीएचआर) तथा उसके अंगीकरण में भारत की भूमिका जो 54 देशों में से एक था पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए विभिन्न जनपद कारागारों में अपने अनुभव साझा किए डॉ. पांडे ने वाराणसी जेल में अपने कार्यकाल के दौरान आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग और प्रशासनिक सुधारों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार जिला अस्पताल के सहयोग से कैदियों को किडनी एवं कैंसर उपचार जैसी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं कार्यक्रम के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ़ लीगल स्टडीज़ के सहायक निदेशक समीउद्दीन ने संसाधन व्यक्ति, प्रो-वीसी तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापनप्रस्तुत किया एवं शशिकांत त्रिपाठी आशुतोष बाजपेई, डॉ दिव्यांश शुक्ला, डॉ स्मृति रॉय एवं अन्य उपस्थित रहे अशुतोष बाजपेयी, अध्यक्ष, एएमएससीएस कानपुर ने भी विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई यह कार्यक्रम मानव मर्यादा, समानता एवं न्याय के सिद्धांतों को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 