महापौर ने जनता दर्शन में घायल युवक को दिलाया मुफ्त इलाज
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महापौर प्रमिला पाण्डेय ने जनता दर्शन में आई एक गरीब महिला के बेटों को इलाज दिलाकर गरीब परिवार को बड़ी आर्थिक राहत दी है। शुक्रवार को उनके नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम में ग्वालटोली की एक महिला रोते हुए पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई, महिला ने महापौर को बताया कि उसका पुत्र कृष्णा दिनांक 26 नवंबर, 2025 को एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे तिलक नगर स्थित कनिष्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था इलाज में अब तक लगभग 50,000 रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन आगे का इलाज कराना परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण संभव नहीं हो पा रहा है गरीब माँ की पीड़ा सुनकर महापौर प्रमिला पाण्डेय तत्काल कनिष्क हॉस्पिटल पहुंची वहाँ उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात की और मरीज की गंभीर स्थिति और परिवार की गरीबी का हवाला देते हुए इलाज में 40,000 रुपये की भारी छूट दिलाते हुए महापौर ने घायल कृष्णा को तत्काल कनिष्क हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराया और उसे लेकर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल (हैलट) पहुंची हैलट पहुंचकर, महापौर ने गणेश शंकर विद्यार्थी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय काला से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और मरीज के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया, प्राचार्य डॉ. संजय काला ने महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि मरीज कृष्णा को उच्च गुणवत्ता वाला समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेगा महापौर की इस मानवीय पहल की शहर में सराहना की जा रही है।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 