मूक-बधिर ‘खुशी’ की बदल गई जिंदगी सीएम योगी से मिलकर खुशी खुशी हुई भावुक, हजरतगंज थाना प्रभारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका
लखनऊ/उपदेश टाइम्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता और लखनऊ की हजरतगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने कानपुर की एक मूक-बधिर बच्ची ‘खुशी’ के जीवन को नई दिशा दी है अपने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा लिए कानपुर से अकेली लखनऊ पहुँची खुशी का सपना न सिर्फ पूरा हुआ, बल्कि सीएम योगी ने उसकी पीड़ा सुनकर तुरंत उसके मुफ्त इलाज और रहने की व्यवस्था करने का आदेश दिया, मामला उस समय शुरू हुआ जब गत दिवस देर रात्रि हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे उन्होंने देखा कि एक नाबालिग बच्ची सड़क पर अकेली खड़ी है बच्ची मूक-बधिर थी और कुछ भी बताने में असमर्थ थी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बच्ची को सुरक्षित थाने पहुंचाया थाने में ट्रांसलेटर की मदद से जब बच्ची से माध्यम से बात की गई, तो उसने अपना नाम ‘खुशी’ बताया है उसने जानकारी दी कि वह कानपुर से आई है और मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहती है वह अपने साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बनाई हुई एक पेंटिंग भी लेकर आई थी उसका एकमात्र उद्देश्य सीधे मुख्यमंत्री से मिलना था इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बच्ची को सीएम से मिलवाने का वादा किया, जो उन्होंने अगले ही दिन पूरा कर दिया इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की पहल पर ‘खुशी’ की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करवाई गई सीएम योगी ने पूरी आत्मीयता से बच्ची का हालचाल पूछा बच्ची ने इशारों मैं मैं बनाई गई अपनी पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट करते हुए अपनी पीड़ा बताई बच्ची की स्थिति और इच्छा को समझते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुरंत भावुक हो गए और उन्होंने मौके पर ही उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने आदेश करते हुए कहा कि लखनऊ में बच्ची के रहने की तुरंत व्यवस्था की जाए, बच्ची का पूरा इलाज लखनऊ के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल में करने का निर्देश दिया सीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “बच्ची की आवाज सुननी है, करोड़ों भी लगें तो सरकार देगी।” हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ने एक गुमशुदा बच्ची को न सिर्फ सुरक्षित उसके उद्देश्य तक पहुँचाया, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित और मानवीय पहल ने बच्ची के चेहरे पर दोगुनी मुस्कान लौटा दी मुख्यमंत्री ने बच्ची को एक नया जीवन देने का संकल्प लिया है, जहां वह न सिर्फ सुन सकेगी बल्कि बोल भी सकेगी यह घटना पुलिस की मानवीय छवि और मुख्यमंत्री की जन-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान 