संविधान दिवस पर एडीजी कानपुर ज़ोन ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
संविधान दिवस के पावन अवसर पर, बुधवार को कानपुर ज़ोन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने जोनल कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई यह शपथ समारोह जोनल कार्यालय, कानपुर में संपन्न हुआ एडीजी आलोक सिंह ने स्वयं नेतृत्व करते हुए, उपस्थित सभी पुलिसजनों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दोहराने के लिए प्रेरित किया इस दौरान, सभी पुलिसकर्मियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संवैधानिक लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की, शपथ में राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने के महत्वपूर्ण संकल्प को भी दोहराया गया, जो पुलिस बल के मूल कर्तव्यों में से एक है एडीजी आलोक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस बल के लिए संविधान के आदर्शों और मूल्यों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने ज़ोर दिया कि कानून प्रवर्तन से जुड़े हर व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे संवैधानिक सिद्धांतों को सुनिश्चित करते हुए कार्य करे यह शपथ समारोह पुलिस बल में संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 