विनय कुमार पाठक को मिला सर्वोच्च सिक्ख सम्मान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को शनिवार को सर्वोच्च सिक्ख सम्मान से नवाजा गया। श्री गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिया गया सम्मान समारोह का आयोजन केंद्रीय गुरु सिंह सभा के संयोजन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद और सिक्ख समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने कुलपति के शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार ‘श्री गुरु तेग बहादुर साहिब शोधपीठ’ की स्थापना की गई यह शोधपीठ स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के अंतर्गत स्थापित हुई है, जिसका उद्देश्य भाषा, साहित्य और मानवता के रक्षक गुरु तेग बहादुर के आदर्शों पर केंद्रित शोध और अध्ययन को बढ़ावा देना है कार्यक्रम में कानपुर मंडल के कमिश्नर विजयेंद्र पंडियन, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर मेयर प्रमिला पाण्डेय, केंद्रीय गुरु सिंह सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी कुलदीप सिंह तथा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय में स्थापित यह शोधपीठ गुरु परंपरा, सहिष्णुता, बलिदान और मानवता के मूल्यों पर शोध को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है इस अवसर पर सरदार सिमरनजीत सिंह, जसवीर कौर, तेजिंदर पाल सिंह, गुरुविंदर सिंह, अमित पाल सिंह समेत सिक्ख समुदाय के अनेक सदस्य उपस्थित रहे यह आयोजन कानपुर तथा विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक इतिहास में गौरव पूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 