एसडीएम ने बूथों पर बैठकर कराया काम
कोंच। एसडीएम ज्योति सिंह ने एसआईआर कार्यक्रम में शिथिलता बरतने वाले दस बीएलओ को नोटिस जारी किए है। लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर मंगलवार को एसडीएम ने तमाम बूथों का निरीक्षण किया और काम में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस जारी किए। उन्होंने बीएलओ के काम में लगे इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। एसडीएम ने कई बूथों पर खुद बैठकर काम कराया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में माधौगढ़ विधानसभा (आंशिक) व उरई विधानसभा (आंशिक) में 262 बीएलओ को लगाया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम को खत्म करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर नियत है, यानी इस कार्यक्रम को पूरा कर लेने के लिए बीएलओ के पास अब केवल नौ दिन शेष बचे हैं, जबकि अभी बहुत सारा काम बाकी पड़ा है जिसके चलते सभी स्तर के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात जुट कर इस काम को पूरा कराने में लगे हैं। इसके इतर तमाम जगहों से बीएलओ के सही ढंग से काम नहीं करने की भी शिकायतें मिल रही हैं जिससे संबंधित बूथों के वोटर्स काफी परेशान हो रहे हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम ज्योति सिंह ने नदीगांव, सुलखना, धनौरा, खुटैला तथा कस्बे के कई बूथों का निरीक्षण कर काम की प्रगति का जायजा लिया और कहीं कहीं तो खुद बैठकर काम कराया। एसडीएम ने बताया कि काम में लापरवाही पाए जाने पर 10 बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम इस समय सर्वोच्च प्राथमिकता पर है, इस काम में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 