हिन्दुत्व सुरक्षा सेना का बड़ा फैसला सनातनी गौ सेवक नीरज श्रीवास्तव को सौंपी गई प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी
हिंदुत्व, गौ-रक्षा व सामाजिक समरसता पर दिया बड़ा बयान
हिन्दुत्व सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित पाठक ने संगठन विस्तार व हिन्दुत्व की राष्ट्रवादी विचारधारा को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सनातनी गौ सेवक नीरज श्रीवास्तव को प्रदेश स्तर की नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन का मानना है कि नीरज श्रीवास्तव की प्रतिबद्धता और वर्षों की सेवा प्रदेश में हिंदुत्व व गौ-संरक्षण के मिशन को नई गति देगी।
⸻
पदभार ग्रहण करते ही सनातनी गौ सेवक नीरज श्रीवास्तव ने कहा—
“मैं हिंदुत्व, गौ माताओं की सेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। समाज में बढ़ रहे अपराध, पशु क्रूरता और अवैध गतिविधियों पर कठोर रोक आवश्यक है। मेरा आग्रह है कि—
• गौ तस्करी, पशु तस्करी और पशु क्रूरता पर सख़्त कार्रवाई हो,
• समाज में किसी भी प्रकार के छल-कपट, लव जिहाद जैसे सामाजिक तनाव उत्पन्न करने वाले मामलों पर कानून के दायरे में कठोर कदम उठाए जाएं,
• देश-प्रदेश में नए मंदिरों का निर्माण एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण को प्राथमिकता मिले,
• प्रदेश के हर जिले, हर गली-मोहल्ले के हनुमान मंदिर में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हो,
• गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा और प्रदेश स्तर पर ‘राज माता’ का सम्मान मिले, जिससे गौ-संरक्षण को सरकारी स्तर पर भी मजबूती मिल सके।”
⸻
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित पाठक ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा—
“सनातनी गौ सेवक नीरज श्रीवास्तव कई वर्षों से धार्मिक, सामाजिक और हिंदुत्व संबंधी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। गौ-सेवा, समाज सुधार और कई संगठनों में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को विश्वास है कि इनके नेतृत्व से प्रदेश में हिंदुत्व, गौ-संरक्षण और सामाजिक समरसता का अभियान और अधिक मजबूत होगा।”
⸻
संगठन के इस निर्णय से प्रदेशभर में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। हिंदुत्व, गौ-संरक्षण, मंदिर सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अब और व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 