वायरल वीडियो में दिखी उर्वशी रौतेला की असली प्रतिभा उर्वशी रौतेला का एक्टिंग रील इंटरनेट पर छाया”
मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लोबल आइकन उर्वशी रौतेला इन दिनों सिर्फ अपने ग्लैमर, स्टाइल और इंटरनेशनल अपील के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दमदार अभिनय के लिए भी चर्चाओं में हैं। उनका नया एक्टिंग रील सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और इसी के साथ उर्वशी ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक ब्यूटी स्टार नहीं, बल्कि एक परफॉर्मर भी हैं और बेहद सशक्त।
हाल ही में जारी इस वायरल रील में उर्वशी एक भावुक मोनोलॉग परफॉर्म करते हुए दिखती हैं, जहाँ कुछ ही सेकंड्स में वह कमजोरी, ताक़त, दर्द और साहस—चारों भावनाओं का अनूठा संगम पेश करती हैं। उनके चेहरे के सूक्ष्म हावभाव, आंखों की तीव्रता और संवादों की गहराई दर्शकों को तुरंत भावुक कर देती है।
फैंस कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। किसी ने लिखा,“उर्वशी सिर्फ सुंदर नहीं, भावनाओं को जीना भी जानती हैं,” तो किसी ने कहा—“ये रील बताती है कि उन्हें और अधिक परफॉर्मेंस-ड्रिवन किरदार मिलने चाहिए।”
उर्वशी की यह एप्रिसिएशन वेव उनकी हालिया रिलीज़ इंस्पेक्टर अविनाश के बाद और मजबूत हुई है, जहाँ उनके नैचुरल परफॉर्मेंस और स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद सराहा गया था। कई दर्शक मानते हैं कि उस सीरीज़ में निखरी उनकी एक्सप्रेशन कमांड अब इस वायरल क्लिप में अपने शिखर पर दिखाई देती है।
इंस्टाग्राम और एक्स पर लगातार ट्रेंड कर रहा यह वीडियो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उर्वशी रौतेला एक ग्लोबल स्टार ही नहीं, बल्कि एक ऐसी कलाकार हैं जिनके भीतर अभिनय की गहराई और संवेदनशीलता की चमक पहले से कहीं ज्यादा उजली हो चुकी है। यह वायरल रील सिर्फ एक वीडियो नहीं, यह उर्वशी की असली प्रतिभा और भीतर छिपे सच्चे कलाकार की दमदार दस्तक है।

गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री
आस्था की नई परिभाषा लिखेगी “बोलो राधे राधे” “बोलो राधे राधे” में गूंजेगी भक्ति की दिव्य धुन स्वामी रसराज कृष्णदास के स्वर से सजी “बोलो राधे राधे”
प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत, प्रियंका अग्रवाल का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, प्रियंका अग्रवाल का जोरदार उदय
रश्मि देसाई का नया अवतार ‘रागा’ रश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय ‘रागा’ बनी रश्मि देसाई की पहचान
म्यूजिक वीडियो ‘जश्न की ज़ुबान हूँ मैं’ रिलीज 