कनिका हॉस्पिटल द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 शरद बाजपेई डाoआकांक्षा शर्मा ने किया नेत्रों की जांच
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कनिका अस्पताल, कानपुर नगर द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय, कानपुर नगर में किया गया। नेत्र शिविर पुलिस कर्मियों के दैनिक कर्तव्यों के दौरान आवश्यक दृष्टि-स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कर सकें शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शरद बाजपेई एवं डॉ. आकांक्षा शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने पुलिस कर्मियों के नेत्रों की विस्तृत जाँच की इस जाँच में दृष्टि परीक्षण, आँखों से संबंधित रोगों की प्रारम्भिक पहचान, आवश्यक परामर्श तथा आगे की उपचार संबंधी सुझाव शामिल रहे चिकित्सकों द्वारा विभिन्न नेत्र समस्याओं पर जागरूकता भी प्रदान की गई इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल भी उपस्थित रहे उन्होंने शिविर में पहुंचकर न केवल अपनी नेत्र जाँच कराई, बल्कि चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम का उत्साहवर्धन भी किया उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक और उपयोगी हैं, क्योंकि स्वस्थ पुलिस बल ही जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है शिविर में लगभग 205 पुलिस कर्मियों ने नेत्र परीक्षण कराते हुए लाभ प्राप्त किया अधिकांश कर्मियों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया कनिका अस्पताल की ओर से किया गया यह सहयोग पुलिस विभाग एवं चिकित्सा संस्थान के बीच बेहतर समन्वय तथा कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर बल दिया।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 