मंधना प्रथम में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, डीएम ने लिया प्रस्तावित स्थल का जायजा
मंडलीय साइंस पार्क के लिए शुरू हुई तैयारी
परिषदीय बच्चों को मिलेगी अनुभव आधारित शिक्षा, मंधाना में बनेगा साइंस पार्क
सौरमंडल से लेकर भूकंप सिम्युलेटर तक, साइंस पार्क में होंगे इंटरएक्टिव मॉडल
कानपुर नगर संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम में मंडलीय साइंस पार्क स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विद्यालय पहुँचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे और पार्क से संबंधित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे प्रत्यक्ष रूप से समझें और प्रयोगों के माध्यम से जानें। इसी उद्देश्य से साइंस पार्क को इंटरएक्टिव मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।
पार्क में सौरमंडल का प्रदर्शन, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र और ऊर्जा आधारित मॉडल लगाए जाएंगे। इन मॉड्यूल की मदद से बच्चे गति, प्रकाश, ऊर्जा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसी अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझ सकेंगे। करीब एक एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये है।
पार्क में ट्रैफिक नियमों, आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी भी अलग-अलग प्रयोगों और प्रदर्शन मॉड्यूल के माध्यम से दी जाएगी। यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (STEM) आधारित शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
साइंस पार्क में 20 से 25 साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (स्टेम) प्रदर्शनी लगेंगी। आइआइटी और लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। यहाँ बाल विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले और अन्य स्टेम गतिविधियों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे बच्चे केवल देख ही नहीं, बल्कि खुद भी प्रयोग कर सकें।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 