कानपुर क्रिकेट का परचम: केसीए की 3 महिला खिलाड़ी अंडर-23 टी-20 चैंपियनशिप के लिए चयनित
अर्चना देवी बनीं टीम की उप-कप्तान; तृप्ति सिंह और गरिमा यादव भी राष्ट्रीय मंच पर बिखेरेंगी जलवा
अरविंद शुक्ला
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंडर-23 (टी-20) चैंपियनशिप के लिए केसीए की तीन होनहार महिला खिलाड़ियों अर्चना देवी, तृप्ति सिंह और गरिमा यादव का चयन किया गया है यह चैंपियनशिप आगामी 24 नवंबर से गुरुग्राम (हरियाणा) के सुल्तानपुर में शुरू होगी, चयनित खिलाड़ियों में सबसे महत्वपूर्ण खबर यह है कि प्रतिभाशाली ऑफ ब्रेक गेंदबाज अर्चना देवी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम का उप कप्तान बनाया गया है उनकी यह नियुक्ति उनके बेहतरीन प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है उनके अलावा, टीम में तृप्ति सिंह को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में, और गरिमा यादव को टीम की मध्यम गति की तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है, इन खिलाड़ियों की सफलता में कानपुर के स्थानीय क्लबों और कोचों की अहम भूमिका रही है अर्चना देवी और तृप्ति सिंह दोनों ही रोवर्स क्लब में अनुभवी कोच कपिल पांडे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं वहीं, तेज गेंदबाज गरिमा यादव को कोच मोइनुद्दीन सिद्दीकी से प्रशिक्षण मिल रहा है, उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला चैंपियनशिप के पहले ही दिन, यानी 24 नवंबर को कर्नाटक की टीम के साथ खेलेगी, इस मौके पर इन तीनों खिलाड़ियों के चयन पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है, केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, और सचिव कौशल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को उनके चयन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 