कोंच नगर पालिका कार्यालय पर दोनों भाईयों के स्वागत करते विधायक, पालिकाध्यक्ष व अन्य
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
साईकिल से भारत यात्रा पर निकले सगे भाइयों का स्वागत
जनपद के जखा गांव से यात्रा पर निकले दो सगे भाइयों का कोंच पहुंचे पर जगह जगह स्वागत
कोंच। जनपद के रहने वाले दो सगे भाइयों ने साइकिल से भारत यात्रा पर निकले है। रविवार को कोंच पहुंचने पर कस्बे के लोगों ने दोनों सगे भाईयों का कोंच में फूल माला पहना कर स्वागत किया गया और यात्रा सकुशल संपन्न होने के लिए शुभकामनाएं दी गई।
जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी सगे भाइयों पंकज कुशवाहा व सोनू कुशवाहा अपने गांव से 15 नवंबर से तिरंगा लेकर भारत दर्शन साइकिल यात्रा शुरू की है। उनका उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना और अधिक से अधिक साइकिल चलाकर प्रदूषण रोकने व स्वास्थ्य बेहतर रखने का संदेश देना है। दोनों भाइयों ने युवाओं से कहा कि कम से कम 10 किलोमीटर के दायरे में साइकिल का उपयोग अवश्य करें। रविवार को यात्रा के कोंच नगर पहुंचने पर विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, बसपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, बादाम सिंह कुशवाहा, सहित सभासदों एवं गणमान्य लोगों ने नगर पालिका परिषद के बाहर फूल-मालाएं पहनाकर दोनों भाइयों का स्वागत किया। उधर पंचानन चौराहे पर युवा महेंद्र कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, लकी राठौर, नन्दू कुशवाहा आदि ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 