अज्ञात वाहन की टक्कर से धान व्यपारी की मौत
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
अपने गांव से कोंच आ रहा था बाइक से, ग्राम घमुरी के पास की घटना
*कोंच*। अपने गांव से कोंच आ रहे धान व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यापारी अपनी खेतीबाड़ी देख कर अपने कोंच वाले मकान पर आ रहा था तभी ग्राम घमुरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कोंच सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।
कैलिया निवासी लालसिंह पटेल (58) पिछले कुछ सालों से कोंच में रहकर धान का व्यापार कर रहे थे। बुधवार को वह अपने गांव कैलिया खेतीबाड़ी देखने के लिए गए थे शाम को वापिस बाईक से लौट कर आ रहे थे तभी ग्राम घमुरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर से घायल होकर जमीन पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालसिंह के दो बेटे वीर प्रताप सिंह व अनुपम सिंह है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बताया गया कि लालसिंह कैलिया में काटा लगाकर धान का व्यापार कर रहे थे।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 