उन्नाव थाना दही पुलिस द्वारा आठ व्यक्तियों कों उर्वरक DAP/IFFCO की जमाखोरी/कालाबाजारी करते किया गया गिरफ्तार,मौके से 232 बोरी DAP/IFFCO खाद बरामद
दैनिक उपदेश टाइम्स से ब्यूरो रिपोर्ट उन्नाव
पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा अवैध रुप से उर्वरक खाद DAP/IFFCO की जमाखोरी/कालाबाजारी करने वाले 08 व्यक्तियों को कब्जें से 232 DAP/IFFCO बोरी बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.11.2025 को फैक्ट्री एरिया साइट नं0 01 चांदपुर थाना दही जनपद उन्नाव में संदिग्ध उर्वरक की लोडिंग करने की प्राप्त सूचना पर जिला कृषि अधिकारी उन्नाव व थाना दही पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान/गोदाम पर छापा मारी की गयी तो मौके पर पिकअप नम्बर UP 78 FN 3041 से 50 बोरी संदिग्ध DAP IFFCO उर्वरक, पिकअप नम्बर UP 35 H 3355 से 40 बोरी संदिग्ध DAP IFFCO उर्वरक, गोदाम के अन्दर से 60 बोरी सील्डपैक तथा 82 खुले बैग व संदिग्ध उर्वरक व पैकिंग करने वाली मशीन, सिलाई धागा व खाली बोरी, (कुल योग – 232 बोरी संदिग्ध उर्वरक) बरामद कर 08 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

उन्नाव में भक्ति का संगम: मौनी बाबा आश्रम में श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली
नायब तहसीलदार व एसएचओ ने किया डीसीए कैम्प का उद्घाटन
अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
मझगावा सेवक की माटी बोल उठी, आजु मान बढ़ाय दीहिस, द्विवेदी खंडान के लइका ने, मेहनत से मुकाम पाय लीहिस
उन्नाव जिले के टाउन एरिया शुक्लागंज में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, ऑफिस जाने के लिए लंच तैयार कर रही थी, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले की पहली आदर्श गौशाला व्यवस्थाएं देख प्रशंसा करते नहीं थके लोग 