टीवी पर भी ‘हाउसफुल’ धमाका
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉक्स ऑफिस के बाद हाउसफुल 5 ने टीवी पर भी इतिहास रच दिया। स्टार गोल्ड पर हुए इसके वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को 4.65 करोड़ दर्शकों और 1.91 करोड़ घरों ने देखा। दो अलग क्लाइमेक्स – हाउसफुल 5ए और 5बी का अनोखा प्रयोग दर्शकों को खूब भाया। इस व्यूअरशिप के साथ यह अक्षय कुमार की साल की सबसे बड़ी टीवी रिलीज़ बन गई।
स्टार गोल्ड ने इस साल की टॉप मूवी प्रीमियर सूची में स्त्री 2, छावा और हाउसफुल 5 जैसी तीन हिट फिल्में दीं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसे अपनी टीम के लिए “गर्व का पल” बताया, जबकि अक्षय कुमार ने दर्शकों के अपार प्यार के लिए आभार जताया। तरुण मंसुखानी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा ने धमाल मचाया।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 