बाबाजी की शिक्षाओं से सजी ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को रिलीज़ होगी
मुंबई (अनिल बेदाग) : क्रियायोग के प्रणेता और अमर हिमालयी योगी श्री महावतार बाबाजी के जीवन, सिद्ध मार्ग और उनके शिष्या माँ रुद्रात्मिका की आध्यात्मिक साधना पर आधारित फ़िल्म ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। भद्रबाहू डिवाइन क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले बनी और संतोष मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म, गुरु-भक्ति, वैराग्य और त्याग की गहन अनुभूति कराती है। इसकी कथा गुरूमाई की पुस्तकों ‘चिरुट जलती है’ और ‘अध्यात्म एक विद्रोह, एक क्रांति’ से प्रेरित है।
दीपा परब, उदय टिकेकर, विनीत शर्मा और संतोष जुवेकर (विशेष भूमिका) द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म भक्ति-संगीत और आध्यात्मिक भावनाओं का संगम प्रस्तुत करती है। माँ रुद्रात्मिका के शब्दों में – “फ़क़ीरियत त्याग, ज्ञान और समर्पण की अवस्था है, यही बाबाजी की शिक्षा है।” यह फ़िल्म दर्शकों को भीतर झाँकने और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करने का प्रयास करती है।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 