पंजाब की बाढ़ में उम्मीद बना “चार बंगला गुरुद्वारा”
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के चार बंगला गुरुद्वारा साहिब ने अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सूरी और मनिंदर सिंह सूरी के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों—फिरोजपुर, तरन तारन, कपूरथला और अजनाला में मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की। लगभग ₹50 लाख की सहायता सामग्री के साथ गुरुद्वारा समिति ने राहत किट, भोजन, दवाएं, नावें और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की। अजनाला के डुब्बर गांव में 75 एकड़ भूमि पर गेहूं की बुआई का खर्च उठाया गया, जबकि हरार कलां गांव को गोद लेकर 125 एकड़ की खेती के लिए बीज, खाद और डीजल दिया गया।
संकटग्रस्त किसानों की बेटियों की शादियों का खर्च उठाना और नष्ट घरों का पुनर्निर्माण इस सेवा की विशेष झलक है। श्री सूरी ने कहा, “यह केवल राहत नहीं, बल्कि गरिमा और उम्मीद को पुनर्जीवित करने का प्रयास था।” संगत और सेवकों की एकजुटता ने साबित किया कि सेवा जब समर्पण बन जाए, तो हर आपदा छोटी लगने लगती है।

अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
भारत में बनेगी ‘डायमंड’ एआई सर्विलांस तकनीक ‘डायमंड’ एआई सिस्टम से मजबूत होगी भारत की सुरक्षा भारत में तैयार होगी हाईटेक ‘डायमंड’ निगरानी प्रणाली
“शाकाहार और अहिंसा हिंदू और सनातन धर्म के मूल आदर्श”: गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी
भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन 