सनातन को समर्पित आज का एक खास दिन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर, जहाँ आज का दिन रहा सनातन परंपरा, संस्कार और सामाजिक समरसता को समर्पित। कानपुर के परम पुरवा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित हुआ सनातन सेवा सत्संग का 14 वां स्थापना दिवस, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, विद्वान और सनातनी परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार से हुई। इस पावन अवसर पर कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को “सनातन रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। आचार्य विजय पंडित, अमरेश मिश्र, सीबी त्रिपाठी, और अजय मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संतों के सान्निध्य में जयपुर से पधारी महामंडलेश्वर डॉ. अनीता योगेश्वरी ने कहा
धर्मावलंबी न कभी बंटे थे और न कभी बंटेंगे।”
इस अवसर पर पारिवारिक सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसमें 317 युवक-युवतियों के बायोडाटा का मिलान किया गया और आठ परिवारों के बीच कुंडली मिलान कर विवाह संबंध तय कराए गए।
संयोजक पवन तिवारी, ओम कान्त त्रिपाठी, और अनूप पांडेय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य है संस्कार, संस्कृति और सनातन एकता का प्रसार। अंत में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने कहा कि हर वर्ष किसी एक विशिष्ट व्यक्ति को “सनातन रत्न सम्मान” प्रदान कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता है।
संत आशीर्वाद देते हुए, जय सनातन जय भारत का उद्घोष)

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 