भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कलेक्टर से मिलकर बधाई व शुभकामनाएं दी
भिण्ड/उपदेश टाइम्स
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने जिले के नवनियुक्त कलेक्टर करोड़ीलाल मीणा से मुलाकात की।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कलेक्टर करोड़ीलाल मीणा को बाबा महाकाल की तस्वीर सप्रेम भेंट की और नए पदभार के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने नवनियुक्त कलेक्टर करोड़ीलाल मीणा से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सशक्तिकरण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा नेता अविनाश सिंह भदौरिया,आशीष बौहरे,अरुण सिंह चौहान,संजय राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपभोक्ताओं, वितरण कंपनियों, कार्मिकों, पेंशनर्स, और जनहित को ध्यान में रखकर इसमें संशोधन किए जाएं – राकेश डीपी पाठक
इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा -ललित गर्ग-
एमपीपीएससी चयनित मुदिता मिश्रा ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दतिया में संभाला असिस्टेंट प्रोफेसर पदभार
रोजगार और निवेश से सम्पन्न,समृद्ध,स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश प्रदेश में तीन लाख करोड़ का निवेश (निर्मला वर्मा)
मध्यप्रदेश के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है डॉ. मोहन यादव की कैशलेस स्वास्थ्य योजना (हितेष वाजपेयी)
मजबूर नहीं मजबूत बन रही हैं मध्यप्रदेश की महिलाएं (अंजनी सक्सेना) 