अष्टमी के अवसर पर बालिका गृह में किया गया कन्या पूजन
कानपुर नगर, शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह तथा अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार की धर्मपत्नी ने स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह में पहुंचकर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां रह रही बालिकाओं को टीका लगाकर फल, मिठाई एवं उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि “बालिकाओं में नौ देवियों के स्वरूप निहित हैं। आज हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं। जरूरत है कि हम उन्हें उचित अवसर प्रदान करें, ताकि वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर इन बेसहारा बच्चियों की मदद करनी चाहिए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 