महिला सशक्तिकरण के लिए कानपुर नगर निगम की अनोखी पहल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर निगम द्वारा महिलाओं की सुविधा, स्वच्छता, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
महिलाओं की सुविधा को देखते हुए प्रमुख बाजारों, यातायात स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट्स का निर्माण किया जा रहा है। इन टॉयलेट्स में महिला हितैषी सुविधाएं जैसे सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, बेबी फीडिंग स्पेस की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में अम्मा कैंटीन और शक्ति रसोई के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को सूक्ष्म उद्योगों से जोड़ा जा रहा है।
महिला रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के अधीन Material Recovery Facility (MRF) में महिलाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया है, ताकि वे रीसाइक्लिंग और कचरा प्रबंधन कार्यों में भागीदारी कर सकें। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों और हस्तशिल्प को बाजार से जोड़ने हेतु विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। नगर निगम स्तर पर प्रदर्शनी, मेले और विपणन सहायता प्रदान कर महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सभी प्रयासों को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जोड़ा गया है, जिससे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि भविष्य में भी शासन के मार्गदर्शन में इस प्रकार की योजनाओं का विस्तार और मजबूत क्रियान्वयन किया जाएगा, जिससे समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 