महिला महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय में शिकायत निस्तारण समिति द्वारा हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं से विद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। समिति ने प्राचार्या के साथ बैठक कर छात्राओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। प्राचार्या ने आश्वस्त किया कि छात्राओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोफेसर रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. प्रीति द्विवेदी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. अंजु श्रीवास्तव और डॉ. नम्रता पांडेय के निर्देशन में किया गया।
महाविद्यालय ने छात्राओं की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 