फाग्सी नेशनल प्रेसिडेंशियल कॉन्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ
फाग्सी नेशनल प्रेसिडेंशियल के पहले दिन वैज्ञानिक सत्र का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर Fogsi की नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. सुनीता तांडुलवडकर, सीएसएमवीयू के वाइस चांसलर डॉ. विनय पाठक, ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. मीरा अग्निहोत्री व प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. अवध दुबे सहित आयोजन टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्टेम सेल्स पर विशेष व्याख्यान प्रेसिडेंशियल ओरेशन में डॉ. सुनीता तांडुलवडकर ने “Role & Uses of Stem Cells” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि बदलते समय के कारण डायबिटीज और थायरॉइड जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है, ऐसे में स्टेम सेल्स महिलाओं के लिए संतान सुख में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार कार्यक्रम में डॉ. हेमा दिवाकर ने गर्भावस्था में डायबिटीज कंट्रोल, डॉ. प्रीति कुमार ने हाई ब्लड प्रेशर, डॉ. पराग बिन्नीवाल ने हड्डी रोग, डॉ. सी.के. पटेल ने मेडिकोलीगल विषय और डॉ. पी.के. शाह ने अन्य स्वास्थ्य मुद्दों पर व्याख्यान प्रस्तुत किएवरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों की उपस्थिति सम्मेलन में आयोजन टीम की डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. किरण पांडेय, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. रश्मा निगम, डॉ. कंचन शर्मा, डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. शैली अग्रवाल एवं डॉ. रेनु गुप्ता सहित शहर के सभी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 