अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, विधिक सहायता शिविर में बंदियों को किया जागरूक
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित एक्शन प्लान तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर चवन प्रकाश के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर कमलेश कुमार मौर्य ने आज जिला कारागार, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा जमानत योग्य विचाराधीन बंदियों की शीघ्र रिहाई हेतु उपस्थित जेल अधीक्षक एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अस्पताल, कैंटीन, पुरुष एवं महिला बैरकों तथा कैदियों के पुनर्वास संबंधी कार्यों का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल को ऐसे बंदियों की जमानत संबंधी प्रकरणों में त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
पाकशाला और कैंटीन का निरीक्षण करते हुए अपर जिला जज/सचिव ने खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कैंटीन में लगाए गए फूड बोर्ड स्पष्ट एवं विस्तृत रूप से प्रदर्शित किए जाएँ, ताकि वहां कार्यरत लोगों को खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सके।
इसी क्रम में जेल लीगल एड क्लिनिक के बाहर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला जज/सचिव द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याएँ सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 