कंपनी सचिव कॉर्पोरेट प्रशासन का महत्वपूर्ण स्तंभ – कानपुर में सेमिनार आयोजित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर,भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, कानपुर चैप्टर द्वारा होटल द प्रिंसटीन
में “कॉर्पोरेट गवर्नेंस इन ट्रांजिशन: ऑपर्च्युनिटीज़ एंड चैलेंजेज़ फॉर सीएस इन एनसीएलटी एंड इन ईएसजी” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह, डायरेक्टर, ग्रामीण विकास संस्थान, कानपुर एवं गेस्ट ऑफ ऑनर प्रिंस कुमार, असिस्टेंट आरओसी, कानपुर रहे। मुख्य वक्ता सीएस सुरेश पांडे, काउंसिल मेंबर ऑफ आईसीएसआई, एसएस जनित सिंघल, रीजनल काउंसिल मेंबर, तथा आईसीएसआई के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी सचिव कॉर्पोरेट प्रशासन, रणनीतिक सलाह और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी सचिव केवल विधिक सलाहकार ही नहीं बल्कि कंपनी के सुचारु संचालन और शेयर धारकों के हितों की रक्षा में भी अहम योगदान करते हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रिंस कुमार ने कहा कि सीएस बोर्ड और प्रबंधन के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं और संकट काल में भी कंपनी की मजबूती बनाए रखते हैं। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने ईएसजी, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, अनुपालन और रिपोर्टिंग के नए मानकों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सीएस ईशा कपूर, सीएस आशीष बंसल, सीएस मनीष यादव, सीएस मनीष खुराना, सीएस राहुल मिश्रा आदि सदस्य भी मौजूद रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 