मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने आज ग्राम सभा मैरमपुर टुड़िया का औचक निरीक्षण किया
कानपुर नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने आज ग्राम सभा मैरमपुर टुड़िया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू की आर.आर. टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया। यह शिविर डॉ. नीरज सचान के निर्देशन एवं डॉ. गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर में रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से 41 मरीजों की जांच की गई तथा 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी जांच रिपोर्ट नकारात्मक (कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं) पाई गई। इस अवसर पर टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और लोगों को जागरूक करते हुए समझाया गया कि बिना पंजीकृत डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाइयाँ न खरीदें, बल्कि पंजीकृत चिकित्सक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही परामर्श लेकर दवा प्राप्त करें।
निरीक्षण के दौरान आर.आर. टीम के सदस्य डॉ. गौरव त्रिपाठी, अमित कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार, मंजू कुशवाहा, उमा त्रिवेदी, गीता मिश्रा एवं गीता तिवारी उपस्थित रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 