खाद संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किसान कॉल सेंटर की शुरुआत
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जनपद में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित एवं प्रभावी निदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसान कॉल सेंटर की शुरुआत की गई है।
किसान अपनी खाद संबंधी समस्याओं की शिकायत अथवा सुझाव सीधे निम्नलिखित नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं
अरविन्द सिंह – 9793183550
शिवम – 6393775438
कॉल सेंटर पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया है कि उक्त कॉल सेंटर की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण उनके स्तर से सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा