वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज
पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी पर हैं उपलब्ध
मुंबई : लेखक व निर्देशक मनोज देशपांडे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में रिलीज किया जाएगा।इस सीरीज का पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज के निर्माता गौरव साहनी हैं।जिसका पहला भाग छः एपिसोड का हैं।जिसकी कहानी कॉमेडी आधारित हैं।जिसमें एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर अपनी भूमिका में बदलाव करते हुए पागलपन पैदा करते हुए कास्टिंग काउच का सहारा लेती हैं।इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज़ में प्यार, हंसी और उलझन हैं।मनोरंजन की हलचल भरी दुनिया में प्रतिष्ठित कास्टिंग डायरेक्टर नंदिता,जिनकी ऑडिशन सिर्फ स्क्रीन टेस्ट से कहीं अधिक हैं।वह अपने आकर्षण और चालाकी से आगे बढ़ती हैं।फिल्म इंडस्ट्री के उलझे हुए जाल,हँसी और घोटाले के निशान को पीछे छोड़ते हुए।लेकिन छुपे हुये परछाई उसका अनजान पति संदीप हैं।जिसका नंदिता की मासूमियत पर अटूट भरोसा और गलतफहमियाँ हैं।नंदिता और संदीप से जुड़ें हँसी, प्यार और हास्यास्पद स्थितियों की कहानी हैं कास्टिंग आउच।जो बेहद मनोरंजक हैं।
इस सीरीज में रुचिका कसार, नितिन बनकर, दीपक कराड, विनय रावल, कपिल गोंडकर, विशाल मार्कंडेय,आनंद जोशी, धनश्री अडसुल ने अभिनय किया हैं।जबकि,डीओपी, संपादन और डीआई द कैप्चर जंक्शन स्टूडियो, मेकअप आर्टिस्ट प्राजक्ता जोशी हैं।
इस वेब सीरीज को रोशनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,वीनस ब्राइटेस्ट स्टार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रील्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,जंजीरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2023 ,लेंसफेम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनय,लेखन,निर्देशन आदि के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान, यूनेस्को सम्मान से जगमगाया उर्वशी रौतेला का वैश्विक सफर, उर्वशी रौतेला बनीं ग्लोबल गौरव, यूनेस्को ने दिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
सोलर कुकर पर पकता अदाह शर्मा का स्टारडम दाल-चावल से बनी अदाह शर्मा की स्टार बॉडी ₹375 करोड़ की हीरोइन, लेकिन थाली देसी: अदाह का क्लीन ईटिंग मंत्र
इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का दमदार कमबैक ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में उर्वशी रौतेला का नया रंग
परंपराओं को चुनौती देती ‘रजनी की बारात’ उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ ने मचाई हलचल
गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल 