ऐश्वर्यम प्रजापति देश के हर प्रतियोगी छात्र-छात्रा के लिए प्रेरणा स्रोत: सत्येंद्र
यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल करने पर दक्ष फाउंडेशन ने ऐश्वर्यम प्रजापति का किया स्वागत
प्रथम प्रयास में ही घर पर तैयारी करके ऐश्वर्यम प्रजापति ने लिखा सफलता का इतिहास
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 में ऐश्वर्यम प्रजापति के ऑल इंडिया में 10 वीं रैंक हासिल करने पर दक्ष फाऊंडेशन सुल्तानपुर(रजि.)के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र प्रजापति ने बुधवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया।उन्होंने संगठन की तरफ से पिता राम कोमल प्रजापति और परिजनों से मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।संस्थापक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाएं कहीं भी किसी भी परिस्थिति में हो तो वह उभर करके सामने आ ही जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं किसी भी हालत में दब नहीं सकती।बताया कि प्रजापति समाज का गौरव पूरे देश में बढ़ा है। प्रजापति समाज ही नहीं बल्कि देश के हर युवा के लिए वह प्रेरणा स्रोत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए संघर्षशील छात्र-छात्राओं के लिए उन्होंने सफलता की मिसाल कायम की। इस सफलता से माता-पिता ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि धन अभाव के चलते कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि ऐश्वर्यम कोचिंग इंस्टिट्यूट में तैयारी करने के बजाए घर पर रहकर तैयारी करके प्रथम प्रयास में ही सफलता का इतिहास लिखने वाली प्रतिभा हैं । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर महिलाएं और बेटियां इस उपलब्धि से प्रेरित होकर राष्ट्र को सशक्त करने का काम करेंगी ।तीन बहनों में वह सबसे बड़ी हैं। पिता सहकारिता विभाग में प्रतिष्ठित पद पर आसीन हैं ।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी इं.राहुल प्रजापति,अखिलेश प्रजापति,इं.शत्रुंजय प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 