धमाकेदार एक्शन फिल्म “मटका” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़
रिंग मास्टर के रूप में हीरो वरुण तेज की धांसू एंट्री होती है। एक से बढ़कर एक डायलॉग दर्शकों की उत्सुकता बढाने के लिए काफी हैं। फ़िल्म मटका के कुछ संवाद देखें “यह ड्रग्स से भी डेंजरस है, एक बार जो इसमे फंसा वो बाहर नहीं निकलता।”,”तुम्हारी जरूरत है पैसा और वो एक नशा है।” हम आशाओं को बेचकर लोगों का विश्वास खरीदते हैं।” “मेरे जैसे लोगों की वजह से दस लोगों का पेट भरता है।”
ट्रेलर में नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग “ले ले राजा” कातिलाना नजर आता है। 70-80 के दशक के मटका किंग की इस कहानी में साउथ ऎक्टर वरुण तेज का भौकाल ऑडिएंस के लिए ट्रीट है। वैमइंडिया प्रस्तुत, निर्देशक करुणा कुमार की फ़िल्म “मटका” व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले और वाइड एंगल मीडिया के सहयोग से बनी है। पीरियड क्राइम और एक्शन ड्रामा फिल्म मटका के निर्माता डॉ. विजेंद्र रेड्डी तीगाला और रजनी तल्लूरी हैं। प्रेजेंटर वामइंडिया हैं और हिंदी में सिनेमाघरों में इसका वितरण जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड कर रही है।
हिंदी में मटका को रिलीज कर रहे अनीश देव ने कहा कि यह सिर्फ दक्षिण भारत की फ़िल्म नहीं है बल्कि मटका एक पैन इंडिया सिनेमा है। इस मूवी में रोमांच है, एक्शन है और नेशनल अपील है। यह मास एंटरटेनर हिंदी की सारी बड़ी टेरिटरी में भव्य रूप से रिलीज़ हो रही है। हम मटका को एक बड़ी पैन इंडिया फ़िल्म के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ कर रहे हैं। फ़िल्म के हिंदी ट्रेलर को भी जैसा रेस्पॉन्स मिल रहा है हमें विश्वास है कि ऑडिएंस पिक्चर को भी बहुत पसन्द करेंगे।”
तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ फ़िल्म मटका हिंदी में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने आ रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सिनेमा में कैसे वासु मटका नाम के जुए के द्वारा पूरे देश पर राज करता है, फ़िल्म उसके सफर को दर्शाती है।

अक्षय कुमार-शिखर धवन ने ‘भूत बंगला’ के सेट को बनाया मिनी स्टेडियम ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार और शिखर धवन का क्रिकेट धमाका अक्षय कुमार और शिखर धवन ने बढ़ाया ‘भूत बंगला’ का जोश
उर्वशी रौतेला में झलकी मधुबाला
संगम की धरती से उठी ‘मणिपुर’ की आवाज़: मोनालिसा का भावनात्मक डेब्यू कुंभ से कैमरा तक: मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को
तालियों से नहीं, उसूलों से खेलती हैं निक्की तंबोली
ब्यूटी आइकन मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को मिला ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ अवार्ड 