अभिषेक कपूर की एक्शन फिल्म “आज़ाद” में अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका
मुंबई (अनिल बेदाग) : आज़ाद की घोषणा के बाद से ही अभिषेक कपूर की आने वाली बिग स्क्रीन एडवेंचर के लिए उत्सुकता बढ़ गई है. दिवाली रिलीज़ फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ एक्सक्लूसिव टीज़र को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसने फिल्म को ले कर उत्साह और बढ़ा दिया है. अब, इस बहुप्रतीक्षित टीज़र के ऑनलाइन लांच के साथ, देश-दुनिया भर के दर्शक इस रोमांचकारी सिनेमाई अनुभव की झलक पा सकते हैं।
इस फिल्म से अमन देवगन और राशा थडानी इंट्रोड्यूस हो रहे हैं. आज़ाद में सुपरस्टार अजय देवगन भी एक दमदार भूमिका में हैं. उनके साथ प्रतिभाशाली डायना पेंटी भी हैं. यह बिग स्क्रीन एडवेंचर दर्शकों को एक पूरी तरह से नई सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है, जिसमें कपूर की अनूठी शैली में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का सहज मिश्रण है.
टीजर के जरिये थिएटर दर्शकों को आज़ाद की पहली झलक देखने को मिली. टीज़र के शानदार दृश्यों और फ़िल्म की नई प्रतिभाओं के परिचय से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. टीजर को असाधारण प्रतिक्रिया मिली है. नए चेहरों को पेश करने और काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी मशहूर फ़िल्में देने वाले अभिषेक कपूर ने आज़ाद के साथ अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव बनाने की अपनी विरासत को जारी रखा है।
उद्योग दिग्गज रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित, आज़ाद बड़े पैमाने पर सिनेमाई रोमांच देने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को एक्शन से भरपूर बड़े पर्दे का अनुभव दिलाएगा. आज़ाद जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में आने वाली है, जो नए साल की शानदार शुरुआत का वादा करती है।

रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय
‘शिद्दत’ के साथ राहिल आज़म का दमदार डेब्यू ‘शिद्दत’ के साथ कैमरे के पीछे चमके राहिल आज़म राहिल आज़म की ‘शिद्दत’ ने दिखाया जुनून और जज़्बात का नया रंग
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण
7 अगस्त को आएगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’ ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली का इमोशनल अवतार ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज़
थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने खोले पर्दे के पीछे के अनसुने राज 