विंगो सॉफ्ट टेक्नोलॉजिस का डिजिटल एनजीओ सॉफ्टवेयर , ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से एनजीओ संचालन प्रक्रिया हुई आसान
लखनऊ — विंगो सॉफ्ट टेक्नोलॉजिस ने हाल ही में एक अभिनव सॉफ्टवेयर *डिजिटल एनजीओ* लॉन्च किया है, जो एनजीओ और सोसाइटी के कार्यों को पूरी तरह से डिजिटल रूप में लाने में मदद करेगा। यह सॉफ्टवेयर संस्थाओं के लिए अपनी गतिविधियों को ऑटोमेटेड तरीके से प्रबंधित करने की सुविधा प्रदान करता है।
इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से एनजीओ अपने सभी कार्यों को आसानी से डिजिटल कर सकते हैं, जैसे कि सर्टिफिकेट जारी करना, नए सदस्यों को जोड़ना, डोनेशन प्रक्रिया को सुगम बनाना और अन्य सभी आवश्यक कार्य। उपरोक्त फीचर्स के साथ ही एनजीओ प्रबंधक इसे अपनी सुविधानुसार अन्य एड ऑन फीचर्स एड करवा सकते हैं। अब तक,दो सौ से अधिक एनजीओ इस सॉफ्टवेयर का लाभ उठा चुके हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
विंगो सॉफ्ट टेक्नोलॉजिस के संस्थापक राजकुमार मौर्य ने कहा, “हमारा उद्देश्य एनजीओ के कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। हमारा सॉफ्टवेयर उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिससे वे अपने सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें।”
यह सॉफ्टवेयर यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है, जो किसी भी तकनीकी पृष्ठभूमि के बिना भी संस्थाओं को इसका उपयोग करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा, यह डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता देता है।
विंगो सॉफ्ट टेक्नोलॉजिस का यह कदम सामाजिक क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम सभी एनजीओ और सोसाइटी को इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि वे अपनी कार्यशैली में नवाचार ला सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपने प्रयासों को बढ़ा सकें।
उपरोक्त सेवाओं के अलावा विंगों सॉफ्ट टेक्नोलॉजीस के माध्यम से वेबसाइट डेवलपमेंट एवं डिजिटल प्रमोशन की सर्विसेज भी उपलब्ध है

मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.) 