“रत्ना डांस अकादमी” में मना “हरतालिका तीज फेस्ट”
विनय खंड 4/76 स्थित “भारतीयम् भवन” में काटा गया ड्राइफ्रूट एग्लेस केक
लखनऊ, हरतालिका तीज के अवसर पर “हरतालिका तीज फेस्ट” का आयोजन शुक्रवार 6 सितम्बर को रत्ना अस्थाना के निर्देशन में गोमती नगर विनय खंड के एम-4/76 स्थित “भारतीयम् भवन” में किया गया। इस अवसर पर जहां एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक आयोजन हुए वहीं ड्राइफ्रूट एग्लेस केक भी काटा गया।
“हरतालिका तीज फेस्ट” के अंतर्गत सतरंगी रोशनी, फूल और गुब्बारों से सजे परिसर में में रचना श्रीवास्तव ने “घर में पधारो गजानन जी”, रीता मनराल ने “अरे द्वार पालो”, रूबी गुप्ता ने “ए दिले बेकरार” गाना मधुर स्वरों में सुनाया। नीलम गुप्ता ने प्रेम पर कविता पाठ किया। इस क्रम में श्वेता मनराल ने “मेरा बाबू छैलछबीला”, गरिमा श्रीवास्तव ने “बहारा बहारा”, ज्योति सिंह ने “मइया यशोदा”, पूनम सिंह और पूर्णिमा यादव ने “मेंहदी राचन लागी” गाने पर नृत्य कर प्रशंसा हासिल की वहीं बबीता साहू और अनुजा पाण्डेय ने “चूड़ी मजा न देगी” गाने पर नृत्य कर तालियां बटोरी। अकादमी की संरक्षिका शुभ्रा अस्थाना ने बताया कि हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन होता है। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियाँ गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। उनके अनुसार यह पर्व समाज की मूल इकाई परिवार को जोड़ने का महती कार्य करते हैं।
शुभ्रा अस्थाना

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न 