पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
उपदेश टाइम्स कानपुर
अटेवा की एक बैठक अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस कल्याणपुर में हुई जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी व विभिन वक्ताओं ने अटेवा की उपलब्धियों व आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया।जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा अटेवा पुरानी पेंशन के लिए प्रतिबद्ध है और इस मांग को लेकर दिनांक 21 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा व 25 सिंतबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी।जिलामंत्री सुनील बाजपेयी ने कहा सरकार धीरे धीरे सरकारी संस्थानों को निजीकरण की आग में झोंक रही है इसीलिए सभी शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता को थोपना चाहती है जिसका प्रबल विरोध किया जाएगा। मंडली मंत्री डॉ यतीन्द्र शर्मा ने सभी विभागों, शिक्षकों कर्मचारियों से तिरंगा यात्रा व लखनऊ रैली में भारी संख्या में प्रतिभाग करने हेतु अपील की। बैठक के अंत मे कल्याणपुर ब्लॉक टीम का गठन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हेतु अजय पाल सिंह महामंत्री सचिन शुक्ल ब्लॉक उपाध्यक्ष पुष्पा वर्मा मीना पांडेय प्रिया आनंद श्रीवास्तव रेखारानी दिवाकर ब्लॉक मन्त्री विजेता जायसवाल मधु पाल ब्लॉक संगठन मंत्री नीतू पोरवाल
ब्लॉक संयुक्त मंत्री ममता अवस्थी भावना सिंह का मनोनयन किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से नीरजा मिश्रा किरणबाला अंजना बाजपेई अतुल मिश्रा अभिषेक पासी विजयपाल अजमेर सिंह जगदीश विमलेश उज्जवल राजेश पाल मनीष विद्यासागर मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर किया विरोध पार्षद इशरत अली को किया नजरबंद
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
भूजल सप्ताह: क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में जल संरक्षण कार्यशाला, चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन
आईसीडीएस, विकासखंड सरसौल, कानपुर नगर में विदाई एवं स्वागत समारोह सम्पन्न 