इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों का किया गया सम्मान
उपदेश टाइम्स कानपुर
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आज राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गौरी विलास गेस्ट हाउस मे सम्मान समारोह का आयोजन राजू सिंह चौहान की अध्यक्षता मे किया गया! कार्यक्रम मे पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं समझसेवियों की समस्याओ कों शासन प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा समाजहित मे उनके योगदान के लिये प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया! राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों नें हिन्दी पत्रकारिता के विकास व इतिहास पर प्रकाश डाला व पत्रकारिता करने मे आ रही समस्याओं व चुनौतियों को भी आपस मे साझा किया! राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन उमाशंकर त्यागी एडवोकेट नें पत्रकारों कों सम्बोधित करते हुये कहा की 30 मई 1823 कों कानपुर के पंडित जुगुल किशोर शुक्ला जी नें सर्व प्रथम उदन्त मार्तण्ड नामक साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन कलकत्ता से शुरू किया था, उसके पहले हिन्दी मे कोई भी पत्र या पत्रिका प्रकाशित नहीं होती थी वही से हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी उसी की याद मे हिन्दी पत्रकारिता जगत मे हर साल 30 मई कों राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है! इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब मे तीन क्लब जर्नलिस्ट क्लब पत्रकारों के लिये, लायर्स क्लब अधिवक्ताओ के लिये व सोशलिस्ट क्लब समझसेवियों के हितार्थ बनाये गये है जो एक दूसरे के हित के लिये कृत संकल्पित है! इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी मिश्रा नें पत्रकारों कों सम्बोधित करते हुये कहा की आज पत्रकारिता करना अत्यंत दुष्कर कार्य है क्योंकि समाज विरोधी शक्तियां निष्पक्ष पत्रकारिता करने मे रोड़े लगाने का कार्य करती रहती है! इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के द्विवेदी नें पत्रकारों की समस्यायों पर प्रकाश डालते हुये कहा की पत्रकारों कों खबर लिखना है खबर बनना नहीं है! संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह भदौरिया नें पत्रकारों कों सम्बोधित करते हुये कहा की पत्रकारों कों एक होकर एकता के एक सूत्र मे बंधकर कार्य करना होगा तभी पत्रकारों की समस्याओ का निदान हों सकेगा! इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह निषाद नें कहा की सभी पत्रकारों कों जब किसी पर कोई मुसीबत आये एक दूसरे का साथ देना चाहिये भले ही वह किसी अन्य संगठन मे क्यों न जुडा हों, जब यह भावना पत्रकारों मे होंगी तभी पत्रकारों की समस्याओ का समाधान होगा! वरिष्ठ पत्रकार उमेश भार्गव नें पत्रकारों कों सम्बोधित करते हुये कहा की हम सभी पत्रकारों का यह नियम होना चाहिये की मुसीबत मे फसे पत्रकार की मदद पहला ध्येय होना चाहिये यह बाद मे देखना चाहिये की वह सही है या गलत, गलत होने पर उसे डांटकर आगे गलती न करने की हिदायत देनी चाहिये! सम्मान सम्मेलन कों सम्बोधित करते हुये कबीर न्यूज़ के सम्पादक जितेन्द्र कमल नें पत्रकारों कों आगाह करते हुये कहा की उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुये नेताओं की गुलामी से दूर रहना चाहिये तभी वह निष्पक्ष पत्रकारिता कर पायेगा! राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौक़े पर एच आर भारत न्यूज़ चैनल के सम्पादक एस पी सिंह नें कहा की सभी कों आपसी मनमुटाव ख़त्म कर पत्रकार हित मे कार्य करने की आवश्यकता है तभी पत्रकारों पर हों रहे हमलों मे कमी आयेगी!
आज के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उमाशंकर त्यागी एडवोकेट, आर सी मिश्रा, के के द्विवेदी, हाकिम सिंह, एस के मिश्रा,सूर्य प्रताप सिंह, स्वाती अवस्थी, सुभम मिश्रा, पंकज सिंह नीलेश अवस्थी, रीता जितेंद्र बहादुर सिंह, वीर सिंह चंदेल, राजू सिंह चौहान, आकाश वर्मा, सुभद्रा सिंह, विनोद सिंह तोमर, रेखा अवस्थी, दिनेश शुक्ला, योगेंद्र सिंह, अमर सिंह, मुनीश शर्मा, अभिषेक त्रिवेदी, आरती शर्मा, उर्वशी शर्मा, अमर सिंह राजपूत, राजू सिंह सेंगर, राकेश कुमार, शिवा गौर, जीतेन्द्र कमल, देव सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

गरीब बेटियों के हाथ पीले करेगी योगी सरकार, शादी का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
मंदिरों से मोहल्लों तक पहुंची जनगणना टीम, शुरू हुई भवनों की गिनती,इस्कॉन टेम्पल, कुष्मांडा मंदिर और बाणेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों का हुआ सूचीकरण
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन भीमसेन कालोनी में किया गया 