पानी बचाओ, कमाई बढ़ाओ, खेत तालाब योजना से किसानों को दोहरा फायदा,50% अनुदान पर ‘खेत तालाब’ योजना, वर्षा जल संचयन से बढ़ेगी किसानों की आय
मछली पालन व जलीय खेती से आमदनी बढ़ाने का मौका, करे आवेदन
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर जनपद में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ घटक में खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को 14 खेत तालाबों का लक्ष्य मिला है, जिसमें 10 सामान्य वर्ग और 4 अनुसूचित जाति के किसानों के लिए निर्धारित हैं।
योजना के तहत 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा लघु खेत तालाब बनाया जाएगा, जिसकी लागत 1.05 लाख रुपये तय की गई है। इसमें किसानों को 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये का अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त तालाब की खुदाई पूरी होने पर और दूसरी किस्त इनलेट व डिस्प्ले बोर्ड बनने के बाद सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
लाभार्थी किसानों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम लगवाना अनिवार्य किया गया है, जिस पर 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है। साथ ही पंपसेट लगाने पर भी 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 15 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी।
इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट
https://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ 1000 रुपये की टोकन धनराशि जमा करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बुकिंग के 15 दिन के भीतर स्थलीय सत्यापन और 30 दिन के भीतर तालाब निर्माण पूर्ण करना होगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी आर.पी. कुशवाहा ने बताया कि खेत तालाब के माध्यम से किसान वर्षा जल का संचयन कर भूगर्भ जल स्तर सुधार सकते हैं। इसके साथ ही मत्स्य पालन, सिंघाड़ा, मखाना जैसी जलीय खेती अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को स्वावलंबी बनाने और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय या मोबाइल नंबर 9140672262 पर संपर्क कर सकते हैं।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 