गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
गौ-वंशों का गर्मी एवं लू से बचाव के इंतजाम करने के दिए निर्देश
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नरवल तहसील अंतर्गत गौआश्रय स्थल बौसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान यहां कुल 51 गौवंश संरक्षित मिले, जिनमें 14 नर और 37 मादा हैं।
निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। गौवंशों को निर्धारित मानक के अनुसार हरा चारा और साइलेज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, बल्कि केवल सूखा चारा और भूसा दिया जा रहा था। इसके अलावा गौशाला परिसर में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली और गंदगी बनी हुई थी।
जिलाधिकारी ने इन अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए पंचायत सचिव राजकुमार को फटकार लगाई और उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया। साथ ही गौआश्रय स्थल पर अब तक विद्युत कनेक्शन न होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्कालीन बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौआश्रय स्थल की समग्र समीक्षा कर 10 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही उन्होंने गर्मी और लू के दृष्टिगत गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंशों के संरक्षण और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार आशीष पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई 