50 हजार के इनामी शातिर तस्कर राम सागर यादव गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी चोट
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसटीएफ और जाजमऊ पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी शातिर तस्कर राम सागर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में जाजमऊ चौराहे पर एक डंपर को रोककर तलाशी ली गई थी, जिसमें 18 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और डंपर को सीज करते हुए गिरोह के तीन सदस्य पुंडलिक केद्रे, संतोष यादव और मंगेश यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य सरगना राम सागर यादव फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी जाजमऊ के मुताबिक राम सागर यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ आजमगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के दो गंभीर मामले, जाजमऊ कानपुर में तस्करी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और जाजमऊ पुलिस ने पुरानी चुंगी के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। राम सागर यादव की गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की कमर टूट गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 