आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके बने अपर पुलिस उपायुक्त कर्तव्य निष्ठा अपने कार्य के प्रति ईमानदारी का मिला पुरस्कार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुमित सुधाकर रामटेके को अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है वर्तमान में वह सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत थे। पुलिस लाइन में एक भव्य ‘पाइपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार ने नवनियुक्ति अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके को उनके पद के अनुरूप बैज (स्टार) लगाए समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके को उनकी पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके ने एसीपी रहते हुए कई बड़े और महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में कई दुर्दांत अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए काकादेव कोचिंग मंडी में सक्रिय ड्रग माफियाओं को दबोचने का सराहनीय कार्य सुमित सुधाकर ने ही किया था उनके कार्यकाल में शहर की अपराध दर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा हो रही है उनकी पदोन्नति को शहर के अपराध नियंत्रण के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 