भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन कार्यालय पर बैठक सम्पन्न
दैनिक उपदेश टाइम्स समाचार
एटा। अवागढ़ थाना कोतवाली के सामने स्थित भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान के नेतृत्व में हुई। बैठक के दौरान समीम खान ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके। इस अवसर पर संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सत्य प्रकाश को एटा का जिलाध्यक्ष,अंशुल को एटा का तहसील अध्यक्ष और लव यादव को जलेसर का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की एटा से फिर उठी मांग
“फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव” के विजेताओं को किया सम्मानित
एटा महोत्सव में संयुक्त प्रेस क्लब का अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन, युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर विमर्श एवं उपदेश टाइम्स के मान पाल सिंह कों किया गया सम्मानित
बीपीएस पब्लिक स्कूल, एटा में आयोजित विदाई समारोह
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ हाथ में फ्रैक्चर, बाइक हुई चकनाचूर
मुख्य आरक्षी विजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई 