कराटे इंडिया में अवनी हांडा का डबल गोल्ड मेडल के साथ शानदार प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ वीरेंद्र हांडा की रिपोर्ट
7th ऑल इंडिया सुतोकान स्कूल कराटे डो असोसिएशन ऑफ़ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन वी एस एस डी कॉलेज नवाब्बगंज कानपुर नगर में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल, असम, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, वह अन्य प्रदेशों से लगभग 250 बालक / बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, इस पूरी प्रतियोगिता में अवनी हांडा इंडियाटो मार्शल आर्ट अकादमी के 11 वर्ष आयु की सब जूनियर कैटेगरी की खिलाड़ी तथा मोतीलाल मेमोरियल एजुकेशन सेंटर हसनपुर केशव पुरम कानपुर नगर के कक्षा 6 की छात्रा एक ऐसा सितारा बनकर उभर कर आई और अपने उत्कृष्ट, जबरदस्त, और शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल धमाका किया, अर्थात उसने काता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और कुमिते प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर डबल गोल्ड मेडल के साथ चैंपियन का खिताब जीता I
गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देते हुए सिहान जगदीश नारायण ने खेल जगत में सर्वाधिक ऊंचाइयों तक लक्ष्य को हासिल करने के लिए संकल्पित किया, और इसी के साथ कैलाश वर्मा, विभव प्रताप सिंह, सोनू फाइटर आदि प्रशिक्षकों और आयोजक समिति ने प्रशंसा की एवं शुभकामनाएं देते हुए हौसला बढ़ाया I

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 