दृष्टि आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोधर को बंद देख जिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह आज स्वामी विवेकानंद विद्यालय, लोधर (मंधना) में आयोजित विद्यालयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने जा रहे थे इसी दौरान उनकी दृष्टि आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप-केंद्र), लोधर, विकास खण्ड कल्याणपुर पर पड़ी, जो प्रातः 11 बजे बंद पाया गया जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिछले लगभग दो माह से बंद है ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पति का लगभग दो माह पूर्व निधन हो गया था, जिसके पश्चात वह ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं और उसी समय से यह केंद्र बंद पड़ा है इस गंभीर लापरवाही का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. हरिदत्त नेमी को मौके पर तत्काल पहुंचने तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को अविलंब संचालित कराने के निर्देश दिए विद्यालय कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात जिलाधिकारी पुनः आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि “इतनी महत्वपूर्ण शासन की योजना के बंद रहने की जानकारी आपको क्यों नहीं है?” जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की पिछले दो माह की उपस्थिति का सत्यापन कराते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए संबंधित नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा पर्यवेक्षण में हुई शिथिलता की जिम्मेदारी तय की जाएं क्षेत्र के एमओआईसी द्वारा समय रहते निरीक्षण एवं हस्तक्षेप न किए जाने के कारणों की जांच की जाए साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के सभी संचालित चिकित्सालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी पूर्ण क्षमता के साथ नियमित रूप से संचालित रहें, ताकि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो जिलाधिकारी ने लापरवाह सीएचओ के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 